मनोरंजन

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के हाथों विजय के. वर्मा के 2 म्युज़िक वीडियो लाँच

मुम्बई। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्टेयर 9 प्रोडक्शन के 2 म्युज़िक वीडियो को मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में भव्य रूप से लांच किया गया जहां अल्बम की पूरी टीम के साथ कई नेता, अभिनेता और सिंगर्स गेस्ट के रूप में मौजूद रहे और मीडिया की भी भारी संख्या देखने को मिली।

इस फंक्शन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा महाराष्ट्र के वाईस प्रेसिडेंट श्री कृपाशंकर सिंह थे जबकि इस इवेंट के विशेष अतिथि उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश यादव और उत्तरप्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू उपस्थित थे।

संगीतकार दिलीप सेन, बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा, मनमोहन तिवारी, श्वेता खंडूरी, सुनील पाल, राजकुमार कनौजिया भी यहां मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों गानों की प्रशंसा की और निर्माता निर्देशक विजय के. वर्मा के काम को सराहा।

कृपाशंकर सिंह ने बताया कि आजकल अजीब से गाने बनाए जा रहे हैं मगर मैं निर्माता निर्देशक विजय के. वर्मा और उनकी पूरी टीम के मेम्बर्स को “यह है हिंदुस्तान” के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। यह देशभक्ति से भरा गाना बहुत ही इमोशनल कर देता है। राजा हसन ने इसे बखूबी गाया है।

मैं सरहद पे रक्षा करने वाले फौजियों की बहुत इज़्ज़त करता हूँ। कुछ शहीद फौजियों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मैं सपोर्ट कर रहा हूँ और जनता से भी अपील करूंगा कि लोग शहीद फौजियों के घरवालों की कद्र करें, सम्मान करें।

आपको बता दें कि धोखा अल्बम में गौरव शीरीं और ऎक्ट्रेस अमिका शैल ने अभिनय किया है। इसके सिंगर सलमान अली हैं। निर्माता विजय के वर्मा और तपिराज भट्ट, निर्देशक विजय के वर्मा हैं। को-प्रोड्यूसर ममता यादव और भूमि ग्रुप हैं। मीनू कुमारी और अमिताभ रंजन ने संगीत दिया है और अमिताभ रंजन ने गीत लिखा है।

ये हिंदुस्तान है गीत के निर्माता विजय के वर्मा और तपिराज भट्ट, निर्देशक विजय के वर्मा हैं। सह निर्माता भूमि ग्रुप (लखनऊ) और संजीव के. शर्मा हैं। सिंगर राजा हसन, संगीतकार जयंत आर्यन हैं।

आपको बता दें कि S9 म्युज़िक कंपनी सिर्फ 2 महीने पहले एक म्युज़िक वीडियो के साथ शुरू हुई थी लेकिन आज इसके पास काफी सारे गाने हैं। हर महीने में 3 म्युज़िक वीडियो रिलीज करने का प्लान है। S9 Music ने आने वाले समय के लिए एक बड़ी प्लानिंग के साथ मार्केट में कदम रखा है, जो जल्द ही एक बड़ी कंपनी के रूप में काम करेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button