मनोरंजन

केके की असमय मौत से टूटे सलमान खान ने लिखी भावुक पोस्ट

सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ के असमय निधन से हर कोई सदमे में हैं। बॉलीवुड स्टार्स केके के अचानक इस दुनिया से चले जाने से बेहद गमगीन हैं और उन्हें नम आँखों के साथ श्रद्धांजलि भेंट कर रहे हैं। एक्टर सलमान खान ने भी केके को बड़े भावुक अंदाज में श्रद्धाजंलि दी है। सलमान खान ने केके के इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने पर गहरा शोक जताया है।

सलमान खान के फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स ने अपने ऑफिशिलय ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, वह रुहानी आवाज, जिसने हमें प्यार दिया, अब इस दुनिया का अलविदा कह चुकी है। साथ ही उन्होंने केके की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह माइक हाथ में थामे हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केके ने सलमान के लिए कई फिल्मों में अपनी मधुर आवाज दी थी, जिनमें फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने तड़प-तड़प के इस दिल से….ने कामयाबी के झंडे गाड़े थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button