मनोरंजन

गृहमंत्री अमित शाह को भाये ‘सम्राट पृथ्वीराज’, अक्षय कुमार ने कहा शुक्रिया

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए अक्षय जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच रिलीज से ठीक दो दिन पहले दिल्ली में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई ,जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की।उन्होंने न सिर्फ फिल्म देखी बल्कि दिल खोलकर इस फिल्म की प्रशंसा भी की।

वहीं, अब अक्षय कुमार ने ट्वीट कर गृहमंत्री का आभार जताया है। अक्षय ने स्क्रीनिंग की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘मेरे लिए बहुत ही भावुक और गर्व की शाम। माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने सम्राट पृथ्वीराज देखी, इसके लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनकी हमारी फिल्म के लिए प्रशंसा ने हमारी मेहनत सफल कर दी! हमेशा आभारी रहूंगा।’

गौरतलब है आगामी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में होंगे। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में , संजय दत्त ‘काका कन्ह’ के किरदार में , सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई और आशुतोष राणा जयचंद के किरदार में है। आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी किया है। फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 3 जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button