मनोरंजन

अभिषेक बच्चन को गोद में बैठाने के बाद ऐसा हुआ फराह खान का हाल

बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा की धनी कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर एवं फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी और मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें जन्मदिन की हैं। फराह खान ने इस पार्टी से दो अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में फराह खान की गोद में अभिषेक बच्चन बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ही खिलखिलाकर हंसते दिख रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में फराह खान ने अपने सूजे पैर की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि अभिषेक को गोद में बैठाना बहुत भारी पड़ा। फराह खान ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- ‘प्यार जताने का सबसे यूनिक तरीका है। अब मैं भी इंतजार कर रही हूं तुम्हारी गोद में बैठने का।’

फराह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं फराह के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘फिर आप मुझे अपनी उम्र के लिए दोष मत देना।’

उल्लेखनीय है कि अभिषेक ने फराह खान के साथ उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ में काम किया था। इसके अलावा फराह ने अभिषेक की कई फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी भी की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button