मनोरंजन

बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

आलिया भट्ट की गजब की अदाकारी से सजी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म इसी महीने 26 तारीख को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। गंगूबाई की कहानी अब आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी और तेलुगु दोनों भाषा में देख सकेंगे।

एस हुसैन जैद द्वारा लिखित पुस्तक- मुंबई के माफिया क्वींस पर आधारित, गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी गुजरात के एक छोटे से शहर काठियावाड़ की एक साधारण लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। संजय लीला भंसाली द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म शानदार अभिनय, संगीत और सिनेमेटोग्राफी की वजह से खूब चर्चा में रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जो गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में आलिया माफिया क्वीन बनी हैं। आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन , विजय राज और शांतनु माहेश्वरी भी अहम भूमिका में हैं। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गोयल द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button