मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने साझा किया ‘वेधा’ का नया लुक

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म से दोनों अभिनेताओं का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। वहीं अब ऋतिक ने फिल्म से अपना नया लुक शेयर किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के इस नए लुक में ऋतिक एक सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, साथ ही वो ब्लैक फ्रेम गॉगल्स लगाए आईने में खुद को देख रहे हैं। अपने इस लुक को फैंस के साथ साझा करते हुए ऋतिक ने लिखा- ‘तूफ़ान से पहले की शांति!’

फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनेक किरदार का नाम वेधा होगा। वहीं फिल्म में सैफ पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे और उनके किरदार का नाम विक्रम होगा। ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम से 2017 में आई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म का डायरेक्शन ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले पुष्कर-गायत्री ही कर रहे हैं। ऑरिजनल तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक चालाक गैंगस्टर हर बार एक पुलिसवाले से बचकर भाग निकल भागता है। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को फिल्म में एक साथ देखना दिलचस्प होगा। विक्रम वेधा’ को नीरज पांडे द्वारा रिलायंस एंटरटेनमेंट और वाई नॉट स्टूडियोज के सहयोग से उनकी कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button