मनोरंजन

‘इश्क विश्क’ की फ्रेंचाइजी का हुआ ऐलान

साल 2003 में आई शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म इश्क विश्क के बाद अब फिल्म के मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल लाने की तैयारी में है। फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने गुरुवार को इस फिल्म की घोषणा कर दी। फिल्म के सीक्वल का नाम होगा ‘इश्क विश्क रिबाउंड’। इस फ़िल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल लीड रोल में नजर आएंगे।

वहीं फिल्म को लेकर फिल्म की लीड एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा -‘ऐसा लगता है कि सालों की तपस्या और कड़ी मेहनत आखिरकार फल दे रही है। मैं स्क्रीन पर अपना पहला अनुभव आपके लिए लाने के लिए बेहद उत्साहित, घबराई हुई हूं। आज के समय में जब रिश्ते ऐप्स और चैट्स की दुनिया में सिमट कर रह गए हैं, तो आप समझ ही सकते है कि प्यार को अपग्रेड की जरुरत है। इश्क विश्क रिबाउंड। मूव ऑन करने का समय आ गया है।

पश्मीना रोशन अभिनेता ऋतिक रोशन की कजन हैं और इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। निपुण अविनाश धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित, इश्क विश्क रिबाउंड का निर्माण रमेश तौरानी द्वारा किया जाएगा और जया तौरानी द्वारा सह-निर्मित टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button