मनोरंजन

जिया इनफोकस फिल्म्स क्रिएशन व जयदान फिल्म्स ने किया एक साथ 3 भोजपुरी फिल्मो का अनाउंसमेंट मुंबई में

जिया इनफोकस फिल्म्स क्रिएशन व जयदान फिल्म्स ने नया साल आगमन से पहले ही नया धमाकेदार अंदाज में आगाज कर दिया है. इसकी नींव आज मुंबई में रख दी है| जिया इन फोकस फिल्म्स क्रिएशन व जयदान फिल्म्स ने एक साथ आज एक नहीं, 3 भोजपुरी फिल्मों का अनाउंसमेंट किया है. इस अवसर पर भोजपुरी इंडिस्ट्री के कई निर्देशक ,निर्माता व कलाकार के लोग मौजूद रहे,इन सभी फिल्मों के पीआरओ अरविन्द मौर्या हैं और इन सभी फिल्मों मे से पहली फ़िल्म इस वर्ष के लस्ट महीने मे की जायेगी बाकी शूटिंग आगामी वर्ष मे किया जायेगी।

मौके पर फिल्म के निर्माता ने कहा कि तीनों फिल्मों का एक साथ अनाउंसमेंट आज कर दिया हूँ यहाँ से जर्नी की शुरुआत हो गई हैँ, हर फिल्म अलग जोनर समावेश है. यह दर्शकों को 2026 के मनोरंजन से रूबरू कराएगी. फिल्म को लेकर हम सभी उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि हम अपनी फिल्मों के माध्यम से मनोरंजन का नायाब फ्लेवर दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे।

उन्होंने उन 3 भोजपुरी फिल्मों के नाम लेकर चर्चा पर बताया कि अभी तीनो फिल्मों टाइटिल जारी नहीं किया गया हैँ, बहुत जल्द तीनो फिल्मों टाइटिल पर मिडिया बंधुओ प्रेसवार्ता के माध्यम से जारी किया जायेगा | जिनका निर्माण शुरू होना है और जिनका आज आगाज हुआ हैँ वह इस प्रकार हैँ -पहला प्रोडक्शन नम्बर 01 के निर्देशक राम पाल सिंह, कैमरा मैन विजय आर पाण्डेय व म्यूजिक डायरेक्टर सुधाकर स्नेह हैँ तथा प्रोडक्शन नम्बर 02 के निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा, कैमरा मैन विजय मंडल तथा म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा हैँ | वही प्रोडक्शन नम्बर 03 के निर्देशक रंजीत पटेल, कैमरामैन माही एस तथा म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा हैँ| बाकी स्टार कास्ट की कास्टिंग होना बाकी हैँ. यह सभी फिल्मे जिया इन फोकस फिल्म्स क्रिएशन व जयदान फिल्म्स बैनर के तले निर्माण किया जायेगा।

आपको बता दें कि इन सभी फिल्मों का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जायेगा, लेकिन फ़िलहाल इसका डेट जारी नहीं किया गया है! इस सभी के निर्माता की बात करें तो धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी व संजय सिंह हैँ फिल्म के सह -निर्माता के रूप मे अफज़ल शाह हैँ वही फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों मे की जायेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button