मनोरंजन

करीना कपूर ने सैफ और बेटे तैमूर संग जमकर की मस्ती

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में अपने पति और बच्चों के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही है। हाल ही में करीना ने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ साझा की हैं,जिसमें वह अपने अभिनेता पति सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। करीना ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से एक तस्वीर में करीना के साथ तैमूर इवेंट के लिये काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में सैफ, करीना और तैमूर सीढ़ियों में खड़े होकर स्टाइलिश लुक में पोज दे रहे हैं। दरअसल तीनों ने लंदन के फेमस म्यूजकि कॉन्सर्ट के लिये सैफ, करीना और तैमूर तीनों ने ही ब्लैक आउटफिट कैरी किया था। तीनों ने ही द रोलिंग स्टोन्स के लोगो वाली ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। एक ओर जहां करीना और सैफ टी-शर्ट पर ब्लैक कलर की लेदर जैकेट पहने हुए थे। वहीं कूल तैमूर ने ग्रे कलर की हुडी डाली हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तीनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है। करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। वहीं वर्क फ़्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button