मनोरंजन

‘नमरिया कमरिया मे खोस देब’ गाने ने मचाया धमाल

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने सिंगर शिल्पी राज कि आवाज में ‘नमरिया कमरिया मे खोस देब’ गीत रिलीज किया है। इस वीडियो गीत को 193 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने शानदार एक्सप्रेशंस दिखाए हैं। गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी गाना ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक आइटम गर्ल के किरदार में हैं और अपने लटकों-झटकों से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों को घायल कर रही हैं। इसमें वे बेहद ही कमाल की लग रही हैं। उनकी अदाओं पर करोड़ों फैंस फिदा हैं। इसके साथ ही आकांक्षा के एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं, जो दर्शकों की ओर से काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, इसमें समर सिंह अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं और बीच-बीच में उनका वेस्टर्न स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। इस गाने को बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उन्होंने कहा कि ‘हम इस बात से बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं कि कंपनी से रिलीज गीतों को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों पर हमेशा ही सिर चढ़ कर बोलता है। समर सिंह का देसी अंदाज में दर्शकों को पसंद आता है।

मैंने जब ये गाना सुना था तभी मुझे विश्वास जो गया था कि ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित होगा और ऐसा हो भी रहा है। गाने को अब तक करोड़ों लोगों ने देख व सुन लिया है इसके लिए सभी का दिल से धन्यवाद। समर सिंह ने फैंस का आभार जताते हुए कहा है कि ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ को 193 मिलियन लोगों का प्यार मिला है। इतना प्यार देने के लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद। समर सिंह के इस जबरदस्त वीडियो को बड़े पैमाने पर और हाई बजट के साथ शूट किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार, समर सिंह और अकांक्षा दुबे को इस भव्य गीत की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और स्टार गायिका शिल्पी राज ने गाया है। गाने की लोकेशन और फिल्मांकन बहुत ही खूबसूरत है। इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग के रूप में उभरकर सामने आया है। इसके गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, प्रचारक डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button