मनोरंजन

देवी गीत “आर्मी बना दी ए माई” से किलोवोल्ट्ज भोजपुरी चैनल का हुआ शुरुवात, भक्तो का मिल रहा आशिर्वाद

पूरे देश में शारदीय नवरात्रि उत्सव की तैयारी जोरों पर है। ऐसे में मां जगत जननी के भक्तों के लिए किलोवोल्ट कंपनी ने अपनी भोजपुरी यूट्यूब चैनल एक देवी गीत से शुरुवात कर दिया है। इस पहली देवी गीत का नाम है’आर्मी बना दी ए माई ” है।

यह देवी गीत मां शेरावाली से गुहार लगा रहे कि माई हमे आर्मी बना दी, जिसे अपने खास अंदाज में सिंगर अभिषेक सिंह गोलू व श्रृष्टि भारती ने गाया है और एक्ट्रेस इनाया पर फिल्माया गया है। यह देवी गीत किलोवोल्ट्ज के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। इस गाने के वीडियो में इनाया मां शेरावाली के आगमन होने से बहुत ही उत्साहित नजर आ रही हैं। वह देवी गीत में मां शेरा वाली से गुहार कहती हैं कि‘हमारा मजनुआ को आर्मी बना दी … यह देवी गीत माता जी के नव युवक भक्तों को काफी पसंद आ रहा है।

किलोवोल्ट्ज प्रस्तुत देवी गीत के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव हैं। गीतकार विंधाचल बिहारी और संगीतकार रोशन राज हैं। निर्देशक पवन पी सी हैं। डिजिटल हेड जेड डिजिटल मीडिया है। मैनेजर अजीत चौरसिया व नितेश ठाकुर हैं। पी आर ओ अरविंद मौर्य है। गीत का ऑल राइट किलोवोल्ट्ज के पास है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button