मनोरंजन

बेबी होने के बाद पहली बार पति निक जोनस संग नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुछ वक्त पहले ही माता पिता बने हैं. 22 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस के बीच इस बात का ऐलान किया था. प्रियंका और निक की लाइफ में नन्हें मेहमान के आने के बाद पहली बार ये कपल साथ देखा गया. निक और प्रियंका जब से माता पिता बने हैं उनके फैंस कपल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. ऐसे में निक प्रिंयका एक जगह स्पॉट किए गए तो सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें वायरल होने लगीं. निक औऱ प्रियंका लॉस एंजिलस में साथ घूमते दिखे.

बच्चे के बाद पहली बार साथ नजर आए ‘निकयंका’

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा प्रिंटेड ट्रैक सूट में नजर आई थीं, वहीं निक ब्लू डैनिम और चेक शर्ट में दिखाई दिए. एक फैन ने निक प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इस तस्वीर को देख फैन ढेरों कमेंट्स करने लगे. कई फैंस इस दौरान कहते नजर आए – आशा है कि निक और प्रियंका अपने बेबी को साथ में लेकर घर से बाहर निकलते ताकि हम भी उसे देख सकते.

एक यूजर ने लिखा- वॉव, बहुत अच्छा लगा निक औऱ प्रियंका को यूं साथ देखकर. प्राउड पेरेंट्स. तो किसी ने लिखा – नियंका, गॉड ब्लेस ब्यूटीफुल फैमिली. एक यूजर ने कहा- मैंने तुमको बहुत मिस किया. आप दोनों को बेबी के साथ देखने की ख्वाहिश है. एक यूजर ने कहा- आशा है जल्द ही प्रियंका निक का बेबी देखने को मिलेगा.

बता दें, दो हफ्ते पहले ही निक-प्रियंका की लाइफ में एक नए मेहमान ने एंट्री ली है. निकयंका की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है. इसके बाद प्रियंका और निक ने अपने पहले बच्चे की प्लानिंग की. इसके बाद निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा से फैंस के बीच ये ऐलान किया था कि वे अब माता-पिता बन गए हैं. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए दोनों माता-पिता बने हैं जिसकी जानकारी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी थी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button