मनोरंजन

क्रिकेटर केएल राहुल संग जल्द ही सात फेरे लेंगी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना के नाम से फेमस सुनील शेट्टी की लाडली बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसी साल सर्दी के मौसम में राहुल और आथिया की शादी करने का मन बना चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शेट्टी परिवार ने अपनी लाडली की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी का जन्म जहां मंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था, वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मंगलोर से हैं जिसके चलते दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button