उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में मीट ले जा रहे रिजवान की लात घूंसों और बेल्ट से युवकों ने जमकर की पिटाई, 3 के खिलाफ FIR

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में मीट लेकर जा रहे एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित मीट ले जाने का आरोप लगा कर युवक को बेरहमी से पीटा गया है। इटौंजा थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक को बेरहमी से लात घूंसों और बेल्ट से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित रिजवान ने थाना इंटौजा में तहरीर दी। राणा यादव, शानू और सूरज नाम के युवकों पर मारपीट का आरोप है।

मस्जिद के पास लगाता है बिरयानी का ठेला

पुलिस के मुताबिक, रिजवान पुत्र स्वर्गीय गुलाम, निवासी कसाई मोहल्ला, महोना, रविवार और गुरुवार को महोना स्थित बड़ी मस्जिद के पास बिरयानी का ठेला लगाता है। 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे रिजवान मीट लेकर जा रहा था। इसी दौरान राणा यादव, शानू और सूरज ने उसे रास्ते में रोक लिया।

जान से मारने की दी गई धमकी

आरोप है कि तीनों ने रिजवान पर प्रतिबंधित मीट ले जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

इन धाराओं में केस दर्ज

मामले में रिजवान की तहरीर के आधार पर इटौंजा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 351(1), 352, 115(2), 117(1) और 110 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

मीट का जांच के लिए भेजा गया सैंपल

पुलिस ने मौके से मीट को कब्जे में लेकर उसकी जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। मीट की सैंपलिंग कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था कायम है।

वायरल हो रहा वीडियो

मस्जिद के पास बिरयानी का ठेला लगाने वाले रिजवान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि कई युवक उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। पीड़ित रिजवान मदद की गुहार लगाता रहा। आरोपी उसकी एक न सुने और पीटते रहे और उसका खून निकलता रहा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष का माहौल है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button