अन्यउत्तर प्रदेशलखनऊ

तापमान में गिरावट, उमस रही ज्यादा

लखनऊ। हल्के बादल के कारण तापमान में गिरावट आयी है लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने से सुबह से ही उमस भरी गर्मी बरकरार है। इससे पंखा की हवा के बावजूद लोगों के शरीर से पसीना आता रहा। वहीं प्रदेश में कई जिलों में हवा तेज है, जिससे लोगों को राहत रहा। मंगलवार सुबह 11 बजे प्रयागराज का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं झांसी का 36.6 था। लखनऊ का तापमान 32.8, मेरठ का 30.6, बहराइच का 31, बरेली का 33, गोरखपुर का 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं प्रयागराज में आर्द्रता 58 प्रतिशत, बहराइच की 69 प्रतिशत, बरेली की 66 प्रतिशत, गोरखपुर की31.6 प्रतिशत, झांसी की 31 प्रतिशत रही। झांसी में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल रही थी। वहीं मेरठ में 3.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

मौसम विज्ञान केन्द्र के मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बांदा व झांसी का 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रयागराज का तापमान 41.2 डिग्री, वाराणसी का 40. डिग्री, औराई का 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान से सबसे कम इटावा का 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, मेरठ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ का 29 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 29.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26.4, झांसी का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button