खेल-खिलाड़ी

बटलर की अर्द्धशतकीय पारी हुई खराब, दिनेश कार्तिक ने राजस्थान के हाथों से खींचा मैच, RCB ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 क्रिकेट मैच को 4 विकेट से जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने सबसे ज्यादा रन पिटवाए। जबकि हर्षल पटेल ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।

बटलर का शानदार अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर की नाबाद 70 रन की पारी और शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 83 रन की नाबाद साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 3 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले बटलर इस मैच में भी अपनी वही फॉर्म जारी रखते हुए पारी के अंत तक बने रहे और 47 गेंद में 70 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 6 छक्के जड़े। जबकि एक भी चौका उनके बल्ले से नहीं निकला।

दिनेश कार्तिक ने संभाला मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के जल्दबाजी में 5 विकेट गिरने के बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने टीम को संभाला और मैच को बनाया। उस वक्त तक राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा लेकिन दिनेश कार्तिक के शॉर्ट्स के सामने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज नहीं टिक पाए। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जड़ा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button