खेल-खिलाड़ी

IND-A vs PAK-A: सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, भारतीय टीम को 8 विकेट से मिली करारी हार

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के मैच में भारतीय-ए टीम को पाकिस्तानी-ए की टीम ने 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीत के साथ पाकिस्तानी-ए की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 136 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तानी-ए की टीम के लिए माज सदाकत ने कमाल का प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम रोल प्ले किया।

माज सदाकत ने लगाया अर्धशतक

पाकिस्तानी-ए की टीम के लिए माज सदकात ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 47 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मुहम्मद नईम ने 14 रनों का योगदान दिया। यासिर खान (11 रन) और मुहम्मद फैक ने 16 रन बनाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए। इन प्लेयर्स की वजह से ही पाकिस्तानी-ए की टीम भारतीय-ए की टीम को हराने में सफल  रही। भारत के लिए यश ठाकुर और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट झटका।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 45 रन

भारतीय-ए की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ओपनिंग करने उतरे और दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। प्रियांस ने 10 रन बनाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर नमन धीर उतरे और उन्होंने वैभव के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई। नमन ने 20 गेंदों में कुल 35 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

वहीं वैभव सिर्फ पांच रनों से अपना अर्धशतक चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों में कुल 45 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारतीय-ए टीम का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा और खास कमाल नहीं दिखाया पाया। रमनदीप सिंह ने 11 रन बनाए। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही भारतीय-ए की टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 136 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तानी-ए की टीम के लिए शाहिद अजीज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। शाद मसूद और माज सदाकत के खाते में दो-दो विकेट गए। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी करने के लिए माज सदाकत को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button