खेल-खिलाड़ी

ऑल इंग्लैंड ओपन 2022 के दूसरे दौर में हारे किदांबी श्रीकांत

बर्मिंघम। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत गुरुवार को यहां यूटिलिता एरिना, बर्मिंघम में चल रहे ऑल इंग्लैंड ओपन 2022 के पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में हार गए। कोर्ट 7 पर खेलते हुए श्रीकांत 62 मिनट तक चले मैच में इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिंटिंग से 21-9, 18-21, 19-21 से हार गए। पहले गेम में श्रीकांत हावी रहे, लेकिन गिंटिंग ने अगले दो गेम में शानदार वापसी की और जीत हासिल की। इस जीत के साथ गिंटिंग ने पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इससे पहले छठी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु महिला एकल के दूसरे दौर में जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 21-19, 16-21, 21-17 से हार गईं। इस बीच, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने जर्मन जोड़ी पर व्यापक जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल की जर्मन जोड़ी को मात्र 27 मिनट में 21-7, 21-7 से हराया। शटलर लक्ष्य सेन ने भी वर्ल्ड नंबर 3 एंडर्स एंटोनसेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर, महिला एकल में साइना नेहवाल को जापान की अकाने यामागुची से 21-14, 17-21, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि यह टूर्नामेंट 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का पहला सुपर 1000 इवेंट है और इसका समापन 20 मार्च को इंग्लैंड के एरिना बर्मिंघम में होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button