अयोध्याउत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ी

अयोध्या प्रीमियर लीग के भव्य आयोजन की तैयारी पूरी : ग्राउंड हैंडओवर के चलते रुका था मामला, जांच समिति शासन को भेजेगी रिपोर्ट

अयोध्या: उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुचर्चित अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) के आयोजन पर ग्रहण लग गया है। प्रतियोगिता उद्घाटन के ठीक एक दिन पूर्व जिला प्रशासन की आपत्ति के बाद एपीएल का आयोजन किसी न किसी वजह से टलता नजर आ रहा है।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि क्रीड़ा संकुल के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के हस्तान्तरण के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें सीडीओ केके सिंह अध्यक्ष, सहित पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, सिंचाई विभाग के एक्सईएन, यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन व आरएसओ सदस्य नामित किए गए हैं।

गठित कमेटी जांच के बाद शासन को रिपोर्ट भेजेगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही क्रिकेट स्टेडियम निर्माण एजेंसी द्वारा खेल विभाग को हस्तान्तरित किया जाएगा। आरएसओ ने बताया कि स्टेडियम के हस्तान्तरण के बाद ही आयोजन की संभावना है।

बताते चलें कि लगभग दो माह की तैयारियों व स्क्रीनिंग के बाद विभिन्न मंडलों व प्रदेशों के खिलाड़ियों से टीमों का चयन कर यूपीसीए ने डाभासेमर के अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्थित नवनिर्मित क्रिकेट मैदान में गत 9 नवम्बर को अयोध्या प्रीमियर लीग के भव्य आयोजन की पूरी तैयारी कर ली थी। उद्घाटन के एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी के आदेश पर निर्माण एजेन्सी द्वारा क्रीड़ा विभाग को क्रिकेट स्टेडियम हैण्डओवर किए बिना वहां प्रतियोगिता आयोजन पर रोक लग गई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button