उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री संजय निषाद की सरकार से मांग- ”निषाद-मल्लाह-तुरई समेत 17 उप जातियों क़ो OBC से SC/ST में करें शामिल”

यूपी चुनाव से पहले मंत्री संजय निषाद ने बीजेपी और अपने ही सरकार के सामने बड़ी मांग रख दी है। प्रयागराज में एक रैली के दौरान निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि निषाद, मल्लाह, तुरई सहित 17 उप जातियों क़ो OBC से अनुसुचित जाति (SC/ST) में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हम इसलिए सरकार में शामिल है, क्योंकि हमें लगता है कि बीजेपी के लोग उनकी बातें सुनेंगे।

संजय निषाद ने कहा कि हमारी जातियों को सपा और बसपा से धोखा मिला। हमें उम्मीद है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार से हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोगों का साफ कहना है कि बीजेपी सरकार उन्हें आरक्षण का अधिकार दे क्योंकि सभी पार्टियों नें कुछ किया नहीं जबकि बीजेपी नें वादा किया था। सरकार से मांग की है कि निषाद-मल्लाह और तुरई समेत 17 उप जातियों क़ो OBC से अनुसुचित जाति में शामिल किया जाए।

संजय निषाद का कहना है कि पहले उप जातियां अनुसूचित जाति यानि SC-ST में शामिल थीं लेकिन पूर्व में उनको OBC में डाल दिया गया। जबकि सविधान में 53 नंबर पर इसका उल्लेख है। संजय निषाद के मुताबिक ये मुद्दा बीजेपी के शुरू से ऐजेंडे में भी रहा है तो उनको याद दिलाना है। इसके लिए हमने दस अलग अलग जिलों में रैली करने की घोषणा की है। ताकि गांव गांव में जाकर हर विधान सभा में मल्लाह, बिन्द, कश्यप, सहित सभी पिछडी जातियों क़ो जोड़ जा सके।

दरअसल, संजय निषाद यूपी विधानचुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाह रहे हैं। इसी मुद्दे क़ो हवा देने के लिए निषाद पार्टी 10  दिनों की संवैधानिक सुरक्षा रैली आयोजित कर रही है। प्रयागराज से इस रैली की शुरुआत हुई है। प्रयागराज की रैली में निषाद और अन्य जातियों के हज़ारो लोग पहुंचे। रैली मे अलग-अलग जिलों से निषाद मल्लाह कश्यप समाज के लोग पहुंचे। भीड़ क़ो देख उत्साहित संजय निषाद नें भी जमकर हुंकार भरी। रैली में संजय निषाद नें साफ कहा कि बात सिर्फ निषाद समाज की नहीं, बल्कि उन 17 उप जातियों की है जो अभी तक धोखा खा रही हैं लेकिन इस बार हमारा दल मज़बूत है और समस्या का हल भी होना चाहिए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button