अमेठीउत्तर प्रदेश

राजर्षि रणञ्जय सिंह ग्लोबल स्कूल में मनाई गई गाँधी-शास्त्री जयंती।

 राजर्षि रणञ्जय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति द्वारा महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने की सीख दी।

सर्वप्रथम विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सोमेश्वर प्रताप सिंह ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने पुष्पार्चन करके गाँधी जी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात छात्रा भावना, छात्र शरद शुक्ला ने महात्मा गाँधी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्र अभय तिवारी ने महात्मा गाँधी के ऊपर कविता प्रस्तुत की। 

इसके पश्चात छात्र अभ्युदय त्रिपाठी और अर्जुन चौरसिया ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गाँधी का वेश धारण करके उनके विचारों और उनके द्वारा दिए गए प्रमुख वक्तव्यों को प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात सभी बच्चों और अध्यापकों ने खेल शिक्षक शिवेन्द्र सिंह और खेल शिक्षिका गरिमा यादव के निर्देशन में योग किया।

हिन्दी अध्यापक अभिजित त्रिपाठी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अंदर महात्मा गाँधी और महाराणा प्रताप दोनों के व्यक्तित्व का सम्मिश्रण दिखाई देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कुशल नेतृत्व द्वारा भारत को विजय दिलाई और उन्होंने ही भारत में हरित क्रांति का प्रारम्भ किया।

हिन्दी अध्यापक नवीन मिश्र ने बताया, कि महात्मा गाँधी एक ऐसे महामानव हैं, जिनके विचारों से आज भी सम्पूर्ण विश्व सीख ले रहा है। उन्होंने पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा की सीख दी।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सोमेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने कि एक शताब्दी पहले थे।

कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button