उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र के आयुष कालेजों में प्रवेश में धांधली के आरोप में पूर्व निदेशक समेत 12 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों में 891 फर्जी विद्याथियों के प्रवेश के खुलासे के बाद आयुष विभाग के पूर्व निदेशक एसएन सिंह सहित 12 लोगों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।शैक्षिक छात्र-2021 नीट यूजी यूपी की मेरिट के विपरीत आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी कॉलेजों में प्रवेश में हुई धांधली में इस गिरफ्तारी को अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व निदेशक एसएन सिंह, काउंसलिंग प्रभारी उमाकांत यादव, वेंडर कुलदीप वर्मा, वित्त लिपिक राजेश सिंह, प्रबोध कुमार सिंह, इंद्र देव मिश्रा, रूपेश श्रीवास्तव, रूपेश रंजन पांडे, हर्षवर्धन तिवारी, गौरव गुप्ता, कैलाश भास्कर और सौरभ मौर्य शामिल हैं। इस संबंध में 04 नवम्बर को हजरतगंज कोतवाली में अपट्रान पॉवरटानिक्स और उसकी सहायक नामित वेल्डर कंपनी वी-3 सॉफ्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button