उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकास नगर की ओर जाने वाली सड़क में हुआ 20 फीट का गड्ढा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में विकास नगर की ओर जाने वाली सड़क में उस समय 20 फीट का गड्ढा हो गया जब उधर से एम्बुलेंस गुजर रही थी। गड्ढा देखकर एम्बुलेंस चालक ने वाहन की दिशा बदल ली और हादसा टल गया। विकास नगर के निवासी व समाजसेवी अमित अग्रवाल ने बताया कि आए दिन सड़क के जर्जर होने के आसार दिख रहे थे। अचानक सोमवार को सड़क धंस गई और गहराई तक बड़ा सा गड्ढा हो गया। गड्ढा देखकर डर लग रहा है। सड़क पर गड्ढा देख पुलिस ने दोनों तरफ का आवागमन बंद करा दिया है।

उन्होंने बताया कि कुर्सी रोड से विकासनगर की ओर जैसे ही मुड़ते हैं, एक विशालकाय भगवान शिव की मूर्ति बनी है। मूर्ति के पीछे करीब 50 कदम की दूरी पर सड़क पर यह गड्ढा हो गया है। नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर आए हैं और उन्होंने गड्ढे की माप ली। सड़क में गड्ढा होने की सूचना मिलने पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर कहा कि गड्ढे को देर शाम तक मिट्टी से भरकर मजबूत सड़क बनाई जाएगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि दोबारा किसी प्रकार का कोई गड्ढा ना होने पाए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button