उत्तर प्रदेशप्रयागराज

642 पदों के लिए 2228 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने मंगलवार की शाम प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 642 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें कुल 2228 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। आयोग के सचिव जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया है कि आयोग द्वारा प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण तथा व्याख्याता अंग्रेजी हेतु प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा-2021 बीते 22 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। उक्त परीक्षा में कुल 642 पद शामिल थे।

सचिव ने बताया कि परीक्षा में कुल 40,783 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे एवं पदों के सापेक्ष परिणाम में कुल 2228 अभ्यर्थी औपबन्धिक रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किये गये हैं। उन्होंने बताया है कि साक्षात्कार के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जायेगी। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button