उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ पुस्तक मेले में हुई 25 लाख की बिक्री

  • अब सितम्बर में लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

लखनऊ। बाल संग्रहालय लान चारबाग में चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला रविवार को सम्मान समारोह के साथ समाप्त हो गया। अगला पुस्तक मेला राजधानी में सितम्बर में लगेगा। आयोजकों के अनुसार इस पुस्तक मेले में लगभग 25 लाख की पुस्तकों की बिक्री हुई है। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया और पूर्व रेलवे सेवा अधिकारी व उपन्यासकार अमिताभ कुमार ने यूपी स्टार्ट अवार्ड प्रदान किये।

साथ ही मेले में आए प्रकाशकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों ही अतिथियों ने कहा कि युवाओं की सोच अभिनव होती है और उनमें कुछ कर दिखाने का जज्बा भी खूब होता है, ऐसे में उन्हें सही सलाह और प्रोत्साहन जरूर दिया जाना चाहिए। यूपी स्टार्ट-अप अवार्ड भी यही काम कर रहा है। इससे पहले मेला आयोजन मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि अब अगला राष्ट्रीय पुस्तक मेला हमेशा की तरह सितम्बर में मोती महल लाॅन में लगेगा। शीघ्र ही इसकी तारीखें तय होंगी।

मेले में प्रकाशन संस्थान के स्टाल प्रतिनिधि ने बताया कि उनका अनुभव अच्छा रहा। स्टाल पर हिम्मतभाई मेहता की चक्रवर्ती संन्यासी सरदार पटेल, प्रमोद भार्गव के उपन्यास दशावतार, कामतानाथ के उपन्यास तुम्हारे नाम उनकी कहनियों की किताब के संग मानवजाति का इतिहास, द्वितीय विश्वयुद्ध, पाखी, बृहत्तर ब्राह्मण समाज, स्वर्ग तले इंसान आदि किताबों की मांग रही। मिशन सशक्तिकरण समिति के द्वारा विद्या विंदु सिंह की अध्यक्षता में आज के परिपेक्ष्य में पौराणिक स्त्री पात्रों सीता, उर्मिमा, तारा, अनुसुइया केकेई, मंदोदरी, सुलोचना तथा महाभारत से सत्यवती, गांधारी, कुंती, दौपदी आदि पर व्याख्यान किया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button