उत्तर प्रदेशकानपुर

250 कोविड सेंटरों पर लगाई जाएगी 25000 डोज

कानपुर। देश में एक बार फिर से कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। इसको लेकर कानपुर का स्वास्थ्य महकमा सतर्क है और बराबर कोविड वैक्सीनेशन कर रहा है। सोमवार को जनपद में 250 कोविड सेंटरों पर 25000 कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को जनपद कानपुर नगर के 250 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। 15 से 18 वर्ष आयु के लोगों के लिए 52 सेन्टर बनाए गए हैं जिनमें डोज 5200 लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 76 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 7600 डोज लगाई जायेगी। सोमवार को जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 143 सेंटरों पर 14300 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 107 सेंटरों में 10700 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी। कुल 250 सेंटरों में 25000 डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button