उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी : जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोग गिरफ्तार

लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद बीते दो शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये आकड़े बढ़ भी सकते हैं।nएडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद तीन जून और दस जून को हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक सबसे अधिक गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है, जहां से 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट से 58, फिरोजाबाद से 20, अलीगढ़ से 06, हाथरस से 55, मुरादाबाद से 40, अम्बेडकर नगर से 41, खीरी से 08, जालौन से 05, सहारनपुर से 85 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। दस जिलों में 20 कुल मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात मुकदमे प्रयागराज में दर्ज हुए हैं। एडीजी ने बताया कि 21 पुलिसकर्मी और 14 आम नगारिक इस घटना में घायल हुए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button