उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत एलडीए के पांच कर्मियों के खिलाफ जानकीपुरम जमीन घोटाले में मामला दर्ज

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत एलडीए के पांच तत्कालीन कर्मियों के खिलाफ के मामला दर्ज हुआ है। दर्ज मामला जमीन घोटाला से संबंधित है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच में तत्कालीन संपत्ति अधिकारी अंबी बिष्ट के साथ अनुभाग अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ कास्ट अकाउंटेंट एसवी महादाणे और अवर वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता के नाम भी सामने आए, जो हेराफेरीकी साजिश में शामिल थे। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में फ्रॉड की पुष्टि होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजकर जांच एजेंसी ने मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी गई थी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है।

जानकीपुरम जमीन स्कैम में उनकी अहम भूमिका के ठोस प्रमाण विजिलेंस की गोपनीय जांच में मिलने पर शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि अपर्णा यादव पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की वाइफ हैं। विजिलेंस की एफआईआर के अनुसार, शासन ने वर्ष 2016 में जानकीपुरम योजना में भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर पंजीकरण करने में हुई धोखाधड़ी की जांच का आदेश विजिलेंस को दिया था। इसके तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन लिपिक मुक्तेश्वर नाथ ओझा की भूमिका तलाशनी थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button