उत्तर प्रदेशमुरादाबादलखनऊ

4 साल की बच्ची को उठा ले गया आवारा कुत्तों का झुंड, नोंच-नोंचकर मार डाला, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 4 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते उठाकर ले गए और उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची को आज दफना दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मुरादाबाद में चार साल की एक बच्ची को आवारा कुत्तों द्वारा उठाकर ले जाने का मामला सामने आया। कुत्तों ने बच्ची को नोंचकर खा लिया। घटना थाना डिलारी के काजीपुरा की है।

मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव काजीपुरा में रहने वाले नौशाद जो पेशे से सुनार हैं, उनकी चार वर्षीय बेटी नुसरत को इलाके के आवारा कुत्तों का झुंड उस समय घसीट कर ले गया, जब वो पास के बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक कुत्तों के हमले से साथ के बच्चे तो भाग गए लेकिन मासूम बेबस नुसरत नहीं बच पाई। आदमखोर कुत्तों का झुंड मासूम नुसरत को घसीटते हुए पास के तालाब तक ले गया और वहीं बुरी तरह नोंच डाला।

दिन छिपने और अंधेरा होने के बाद भी जब बेटी नुसरत घर नहीं आई और पिता नौशाद भी घर आ गए तब बच्ची को खोजना शुरू किया और खोजते हुए तालाब तक पहुंचे तो वहां का मंजर देख सबका दिल कांप उठा। बच्ची नुसरत पर आधा दर्जन कुत्ते चिपटे हुए नोंच रहे थे और खून बह रहा था।

लोगों ने कुत्तों को भगाकर बेदम हो चुकी मासूम नुसरत को कुत्तों से छुड़ा लिया लेकिन बचाया नहीं जा सका क्योंकि उसका लगभग सारा शरीर कुत्तों ने नोंच डाला था। परिजनों द्वारा पुलिस से शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को मना करते हुए शव को आज दफनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पेशे से सुनार नौशाद के चार बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां। नुसरत सबसे छोटी बेटी थी। नुसरत सोमवार को लगभग शाम छह बजे पास में रहने वाले रियासत के बच्चों के साथ खेलने घर से गई थी। लेकिन काफी देर तक जब वो वापस नहीं आई तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब ये घटना सामने आई तो पूरा परिवार सन्न रह गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button