उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में दो मकानों पर गिरा विशाल वृक्ष, तीन लोग दबे-एक की मौत! हादसे से मचा हाहाकार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में खड़ा पीपल का विशाल वृक्ष ढह गया। इसकी चपेट में दो मकान आए हैं, जिनमें तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना से इलाके में हाहाकार मच गया। रेक्स्यू अभियान जारी है। पेड़ काटकर और मलबा हटाकर घायलों को निकाला जा रहा है। इस बीच एक मौत होने की सूचना सामने आ रही है।

मंगलवार को मंडी बंद रहती है इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। वही इस मौके पर घटनास्थल पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

घटनाक्रम कैसरबाग मछली मंडी का है। मुहल्ले के मनोज और लाला के घर पर पेड़ गिरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यहां पीपल का विशाल वृक्ष खड़ा था, जो एक मकान की नींव से सटा था। पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिरने से मकान भी उसकी चपेट में आकर ढह गया।

चूंकि पेड़ काफी विशाल था और कम से कम से सौ साल पुराना बताया जा रहा था। जब ये गिरा तो दूसरे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोग नीचे दब गए। बाकी घरवालों ने भागकर अपनी जान बचाई।

हादसे से मुहल्ले में चीख-पुकार मची है। पीड़ितों के घरवाले बिलख रहे हैं। उधर, स्थानीय पुलिस-प्रशासन पेड़ काटकर दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटा है। अभी तक इसमें से निकाले गए एक व्यक्ति की मौत की सूचना आ रही है।

इस हादसे ने मुहल्लेवालों को झकझोर दिया है। एक विशाल वृक्ष जो अपने अंत के साथ इस तरह कहर ढाकर जाएगा। हर कोई इस ख्याल से परेशान और मायूस है। बहरहाल, राहत-बचाव अभियान तेजी के साथ चल रहा और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button