उत्तर प्रदेशप्रयागराज

अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई पावन डुबकी

  • संगम स्नान के बाद बोलीं श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत व्यवस्था, पीएम मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद
  • आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रतिदिन खास लोग भी जुट रहे महाकुम्भ में

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 का भव्य आयोजन जारी है और इसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने रविवार को अपने बेटे संग त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। उन्होंने कुम्भ मेले में पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की और केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की।

श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा

जया प्रदा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। लाखों श्रद्धालु जिस भक्ति और श्रद्धा के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं, वह देखने लायक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा, “सरकार ने जिस तरह से सभी भक्तों के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।

श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित इंतजाम

महाकुम्भ 2025 में सुरक्षा, सफाई, परिवहन और अन्य सुविधाओं को लेकर इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जगह-जगह कैंप, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा बलों की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। महाकुम्भ के आयोजन को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं। इसमें फिल्मी सितारों की साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों की भी बड़ी संख्या है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button