उत्तर प्रदेशमेरठ

मिलावटी तेल का खेल; मेरठ में इंडियन ऑयल के अफसर के घर CBI की रेड, दस्तावेज-नकदी जब्त

मेरठ : जिले के इंडियन ऑयल अफसर के घर गाजियाबाद की सीबीआई यूनिट ने छापेमारी की. अफसर के अन्य शहरों में स्थित घरों पर भी टीमें पहुंचीं. बुधवार को हुई इस कार्रवाई में कागजात और नकदी जब्त की गई है. मामला मिलावटी तेल से जुड़ा है. अफसर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. इस समय अफसर की तैनाती हरियाणा के पानीपत जिले में है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गाजियाबाद इकाई की टीम बुधवार को अफसर के जागृति विहार स्थित आवास पर पहुंची. अफसर दिल्ली नंबर की कारों से पहुंचे. टीम अफसर के अन्य शहरों में भी स्थित ठिकानों पर पहुंची. मौके से दस्तावेज और काफी नकदी मिलने की बात भी सामने आई है.

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने पूरी गोपनीयत बनाए रखी. किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई. टीम जिन कारों से पहुंची थीं, उनमें से कुछ पर पुलिस भी लिखा था. आवास के आसपास लोग जुटे रहे. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं. देर शाम को टीम यहां से निकल गई. पानीपत और मुजफ्फरनगर में भी टीम ने अफसर के ठिकानों पर पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

सूत्रों के अनुसार मिलावटी तेल बेचने के मामले में अफसर पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं. इसके बावजूद इंडियन ऑयल कंपनी ने कोई ठोस एक्शन नहीं लिया. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है कि यहां क्या कार्रवाई हुई है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button