उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश बोले, सीएम के शब्द हो गए खत्म; पुलिस को कर दिया आगे

महिलाओं को लेकर ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल संचालक मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद रविवार सुबह अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे. सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा पुलिस प्रशाशन बीजेपी के इशारे पर काम करता है. बीजेपी के लोग हैं, जो गलत भाषा का इस्तेमाल कर रही है. पुलिस कुछ भी कर सकती है. दीपक यादव को जेल भेज दिया. बीजेपी के सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है. बीजेपी महिला के लिए क्या कह रही है ? मुखयमंत्री जी के जब शब्द खत्म हो गए हैं, तो पुलिस को आगे खड़ा करते हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई है, हमें मिलने नहीं दिया. जैसे आए थे वैसे वापस जा रहे हैं. रणनीति बनाएंगे की बीजेपी को कैसे उखाड़ फेंके.

अखिलेश ने पूछा क्यों की गई गिरफ्तारी

इस मामले पर एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक राजनीतिक पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष आज डीजीपी मुख्यालय आए थे. उनको और उनके साथ कुछ लोगों, जो विधायक थे. सभी को प्रवेश दिया गया. जो अधिकारी थे उनसे बातचीत हुई है. राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश ने ये पूछा की सपा के सोशल मीडिया सेल इंचार्ज मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी किस मामले में की गई है.

उन्हें अधिकारियों द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति द्वारा मर्यादाओं की सीमा लांघते हुए अभद्र ट्वीट किए गए हैं. साथ ही मीडियाकर्मियों को लेकर भी गलत ट्वीट किए गए हैं.

पुलिस करेगी अब आगे की कार्यवाही

नियमानुसार जो आरोप हैं, उसके तहत धाराओं में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया है. अखिलेश ने और उनके साथ जो लोग थे सभी ने चाय पी. ला एंड ऑर्डर डीजीपी मुख्यालय के बाहर स्थिति खराब होने की पूरी आशंका थी. इसलिए उचित व्यवस्थाएं पुलिस द्वारा की गई थी. इस आकस्मिक स्थित को देखते हुए शांति पूर्ण तरीके से स्थिति को पुलिस द्वारा निपटाया गया है.

अखिलेश जब पहुंचे तो पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यालय के बाहर पहुंच गई. वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की अब कार्यवाही करेगी. बता दें कि सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष अग्रवाल के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता की तरफ से हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button