उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव ने फहराया तिरंगा, कहा- संविधान को ध्यान में रखकर बढ़ना है आगे

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जहां सारा देश स्वतंत्रता दिवस मना है वहीं इसके सामने चुनौतियां भी हैं। देश के आगे महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्या सामने है। लेकिन सत्ता में बैठी सरकारें अपने हित के लिए इन विषयों पर ध्यान देने के बजाय हिंदू-मुसलमान में बांटने का काम कर रही हैं। लोगों को इनकी मंशा से सावधान रहना चाहिए। आज जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हो गई है।

 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने संबोधन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लाल किले पर खड़े होकर संकल्प लेते हैं वे उससे पूरा करने की भी कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जाति और धर्म के आधार पर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। इससे वे देश को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।

राजस्थान में दलित युवक की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि जाति और छुआछुत ने समाज को पीछे ले जाने का काम किया है। सभी को संविधान को ध्यान रखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कि समाजवादी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस और गठतंत्र दिवस को हर्षोउल्लास से मनाने का काम किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button