उत्तर प्रदेशवाराणसी

अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने गंगा आरती की, किया नौकायन

  • अक्षय कुमार ने गंगा में लगाई डुबकी और तैराकी भी की

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने सोमवार शाम राजघाट से छोटी क्रूज पर सवार होकर गंगा में नौकायन के बाद गंगा आरती भी देखी। फिल्म ‘पृथ्वीराज चौहान’ के प्रमोशन के लिए पूरी फिल्म यूनिट के साथ आये अक्षय कुमार ने गंगा में डुबकी भी लगाई। इस दौरान अभिनेता और अभिनेत्री को देखने के लिए राजघाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक युवाओं की भीड़ जुटी रही। क्रूज पर सवार अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी युवाओं का हाथ जोड़ कर अभिवादन स्वीकार करते रहे। इस दौरान युवाओं ने अभिनेता के साथ जमकर सेल्फी भी ली।

इसके पहले निजी एयरक्राफ्ट से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जब अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और उनके स्टाफ शहर में स्थित तारांकित होटल में आये। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार अपनी सह-कलाकार मानुषी छिल्लर और फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ गुजरात में सोमनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करने से पहले वाराणसी में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के ध्वज के साथ गंगा पूजा की। फिल्म यूनिट सम्राट पृथ्वीराज चौहान के झंडे को पराक्रमी राजा की वीरता की श्रद्धांजलि के रूप में प्रमुख शहरों में लेकर जा रही है।

अक्षय कुमार फिल्म में बहादुर और प्रेरक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के रूप में अपना पहला ऐतिहासिक किरदार निभा रहे हैं। यह भव्य पिक्चराइजेशन यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित और प्रशंसित फिल्म निर्माता डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित है। मानुषी छिल्लर ने सम्राट पृथ्वीराज के साथ अपना डेब्यू किया है, उन्होंने फिल्म में राजा की प्रिय राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाई है। डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने भारत माता की आजादी के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। फिल्म इस शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button