उत्तर प्रदेशबरेलीलखनऊ

अलंकार अग्निहोत्री बोले: मेरी पत्नी के नाम से फैलाया जा रहा झूठ, इस्तीफे पर पूरा परिवार साथ, घर को बनाया मिनी जेल

बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आने वाले पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने एडीएम कंपाउंड स्थित आवास को मिनी जेल बनाने का आरोप लगाया। जिस वक्त उन्होंने मीडिया से बात की एडीएम कंपाउंड का गेट अंदर से बंद था। वह गेट के अंदर और मीडियाकर्मी बाहर से सवाल करते रहे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी के नाम से भी प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, जो गलत है।

अलंकार अग्निहोत्री ने सुबह करीब 11:00 बजे  एडीएम कंपाउंड के अंदर से गेट पर खड़े होकर मीडिया से बात की। उनका कहना था कि प्रशासन की ओर से उन्हें हाउस अरेस्ट करने के लिए कहा गया है। बाहर निकलने देने की अनुमति नहीं है, इस जगह को मिनी जेल बना दिया गया है। मैं प्रशासन के नियमों का पालन कर रहा हूं।

उनका कहना है कि एक प्रोपेगेंडा मेरी पत्नी के नाम से फैलाया जा रहा है। जिसमें मेरी पत्नी का गलत बयान चलाया कि मेरे पति से गलती हो गई, और इस्तीफा वापस लेने की बात कही। पत्नी की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं। मेरा परिवार और मैं इस स्थिति को लेकर अडिग हैं, किसी भी कीमत पर इस्तीफा वापस नहीं होगा। यूजीसी बिल और ब्राह्मण का अपमान नहीं सहा जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button