उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुंदेलखण्ड के साहित्यकारों को आगे बढ़ाएगी अखिल भारतीय साहित्य परिषद

लखनऊ। भाषाओं का विश्वव्यापी साहित्यिक संगठन अखिल भारतीय साहित्य परिषद बुंदेलखण्ड के साहित्यकारों को आगे बढ़ाएगी। अगले महीने में झांसी में साहित्य की किन्ही दो विधाओं पर केंद्रित राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में महिला साहित्यकारों एवं 60 वर्ष से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. पवन पुत्र बादल ने दी।

पवन पुत्र बादल ने बताया कि साहित्य परिषद साहित्यकारों का संगठन है। यह साहित्य के उन्नयन के लिए काम करता है। इस संगठन से जुड़े साहित्यकार भारत की गौरवशाली संस्कृति व परम्परा को आधार मानकर लेखन कार्य करते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button