अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी: पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की हमले में मौत, मामला दर्ज

अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पति-पत्नी के बीच विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की हमले में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार मोहनगंज थाना क्षेत्र के चौकी शंकरगंज के गांव छतहुवां में आज दोपहर बाद पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की हमले में मौत हो गयी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन ने बताया कि छतहुवां गांव में महताब अली और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें उनके ससुराल से कुछ लोग आए थे। इसी बीच परिवारीजनों और ससुराल के लोगों में मारपीट होने लगी जिसके बीच-बचाव में गांव के ही बेचू (35) पहुंचा।

इस मारपीट में गंभीर चोट आने से बेचू की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button