अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी जिला जज ने अतिरिक्त अवकाश का आदेश किया पारित।

  • अमेठी। 06 अगस्त 2022 विशेष कार्याधिकारी/जिला जज कृष्ण पाल सिंह ने अवगत कराया है कि मा0 उच्च न्यायालय के कैलेण्डर 2022 के प्रस्तर-3 के अनुसार जनपद न्यायाधीश 05 दिन का स्थानीय अवकाश व प्रस्तर-7 के अनुसार अतिरिक्त अवकाश घोषित कर सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त के अनुपालन में 13 जनवरी 2022 को अवकाश सम्बन्धी आदेश पारित किया गया था। इस क्रम में बकरीद (ईद-उल-जुहा) का त्यौहार 10 जुलाई 2022 रविवार को पड़ने के कारण उसके स्थान पर 11 अगस्त 2022 दिन गुरूवार को अतिरिक्त अवकाश के रूप में घोषित किया जा रहा है। उपर्युक्त प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद न्यायाधीश/विशेष कार्याधिकारी अमेठी गौरीगंज का कार्यालय 11 अगस्त 2022 गुरूवार को अतिरिक्त अवकाश के रूप में बन्द रहेगा। इस संबंध में जानकारी जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button