अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

अमेठी की बहू कर रही पुकार, आशीष शुक्ला अबकी बार – जय वाहिनी शुक्ला

186 विधानसभा क्षेत्र अमेठी में जहां भाजपा ने अमेठी नरेश डॉ संजय सिंह को प्रत्याशी बनाकर अमेठी सियासत को गर्म कर दिया तो वही कांग्रेस ने भी अपनी जीत का दाव खेलते हुए अमेठी विधानसभा के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे आशीष शुक्ला को प्रत्याशी बनाया। तो वही सपा इन सबसे पहले जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान जहां सब प्रत्याशी व उनके समर्थक दर्जनों लग्जरी वाहनों और शान शौकत से प्रचार कर गरीब जनता को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं वही आशीष शुक्ला की बहू जयवाहिनी शुक्ला का साधारण लिबास लोगों को अपने पन का अहसास करा रहा है। एक साधारण सा चप्पल पहनकर साधारण सी साड़ी में शुक्ला जी की बहू हूँ यह शब्द लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है । जहां एक तरफ सपा प्रत्याशी महराजी देवी अपने पति को न्याय दिलाने के नाम पर जनता से रो रो कर वोट मांग रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ला की बहू जयवाहिनी शुक्ला का अंदाज सबसे निराला लग रहा है चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ शुक्ला जी की बहू हूँ आप सबके बीच अपने ससुर के लिए वोट मांगने आयी हूँ। ऐसा वोट मांगने का अंदाज सबका मनमोह रहा है और गली गलियारों में यही चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button