उत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत के बीच पूर्व मंत्री पवन पांडे ने BJP पर कसा तंज, बोले- सरकार कर रही थी अत्याचार

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट की ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी जश्न तो मना ही रही है। उसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में समर्थक समेत पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए है। इसी बीच अयोध्या में जीत की खुशी मनाने के दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि मैनपुरी की जीत स्वर्गीय नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। मैनपुरी में इस बार नया रिकॉर्ड बना और पार्टी ने अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मैनपुरी में सरकार अत्याचार कर रही थी। साथ ही मतदाताओं को उठाकर प्रताड़ित कर रही थी।

जीताकर जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब

पूर्व मंत्री कहते है कि भाजपा बार-बार गाड़ियों की चेकिंग करके सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही थी। इसके अलावा जबरन घरों से मतदाताओं को उठाकर ले जाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही थी। डिंपल यादव को जीताकर मैनपुरी की जनता ने बता दिया कि भाजपा का जुल्म अब चलने वाला नहीं है। यह बीजेपी पर करारा जवाब है। वह आगे कहते है कि अब सरकार की हार का श्री गणेश मैनपुरी से शुरु हो चुका है। उन्होंने इस बात की बधाई दी कि शिवपाल यादव सपा में शामिल हो गए और अपने वाहन पर सपा का झंडा लग गया है।

सपा के दिव्यांग नेता ने ग्रामीणों को खिलाए लड्डू

इसके अलावा पवन पांडे कहते है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही परिणाम आएगा। सबसे ज्यादा सपा के प्रत्याशी जीतकर लोकसभा सदस्य बनेंगे । अयोध्या की धरती से सांसद डिंपल यादव को बहुत-बहुत बधाई है। दूसरी ओर मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत होने पर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समर जीत ने ग्रामीण महिलाओं तथा बच्चों को लड्डू खिलाकर मैनपुरी की जनता को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा दशरथ पुर में महिलाओं तथा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरित किया। उनका मानना है कि यूपी की जनता सब कुछ जान गई है और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को पूरे प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button