उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमित कुशवाहा को मिलेगा युवा साहित्यकार सम्मान

  • युवा साहित्यकारों को सम्मानित करेगा भाऊराव देवरस सेवा न्यास

लखनऊ। बठिंडा स्थित पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अमित कुमार सिंह कुशवाहा को युवा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार पंडित प्रताप नारायण मिश्र की स्मृति में भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से प्रदान किया जायेगा। भाऊराव देवरस सेवा न्यास प्रतिवर्ष विभिन्न विधाओं में लेखन के लिए साहित्यकारों को सम्मानित करता है।

प्रो. विजय कुमार कर्ण ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन 08 जनवरी को निरालानगर स्थित माधव सभागार में किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकाने तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलपति अम्बरीश विद्यार्थी करेंगे।

छह साहित्यकारों को किया जायेगा सम्मानित

पंडित प्रताप नारायण मिश्र की स्मृति में आयोजित युवा साहित्यकार सम्मान समारोह में विविध विधाओं के छह साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। इसमें पत्रकारिता के क्षेत्र से डा. अमित कुमार सिंह कुशवाहा को युवा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। डा. अमित कुमार सिंह कुशवाहा ने लखनऊ में हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी में भी पत्रकारिता की है। वर्तमान में वह पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग में सहायक आचार्य हैं। डा. अमित मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं।

इसके अलावा काव्य के क्षेत्र में सीतापुर के देवेन्द्र कश्यप निडर और कथा साहित्य से कानपुर के मृदुल कपित का चयन किया गया है। इसी तरह बाल साहित्य से शाहजहांपुर के सृष्टि पाण्डेय और संस्कृत भाषा से बक्सर बिहार के डा. संजय कुमार चौबे को युवा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा कन्नड़ भाषा साहित्य से बेंगलूर कर्नाटक के डा. सुनील के.एस. का चयन किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button