उत्तर प्रदेशलखनऊ

आराधना मिश्रा मोना के नेता विधानमंडल दल बनने पर बंटी मिटाई

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नेता आराधना मिश्रा मोना को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाये जाने पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मिठाई बांटी गयी। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती मोना से अपेक्षा की कि उनके ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को लेकर प्रखरता से आवाज विधानसभा में उठेगी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से द्विजेन्द्र त्रिपाठी, विरेन्द्र मदान, वीरेन्द्र पाण्डेय बब्लू, अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, विक्रम पाण्डेय, प्रदीप सिंह, सीमा चौधरी, तथा तमाम कांग्रेेसजन उपस्थिति रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button