उत्तर प्रदेशलखनऊ

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक की टीम ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

लखनऊ। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की टीम ने प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से मुलाकात कर विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और उनसे जुड़े इनवेस्टमेंट पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने एआईआईबी के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के कामों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। यूपी विकास की अपार संभावना वाला प्रदेश है। ऐसे में विकास की इस सतत प्रक्रिया में जुड़ने और निवेश को इच्छुक निवेशकों का प्रदेश में खुले दिल से स्वागत है।

गौरतलब है कि एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसका मिशन कल के लिए बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर टुमारो) को वित्तपोषित कर सामाजिक तथा आर्थिक परिणामों में सुधार करना है। ये बैंक ग्राहकों को सामने आने वाली चुनौतियों से मुक़ाबला करने के लिए अनुकूलित निवेश समाधान, नवाचार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग, ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण, निजी पूंजी जुटाने में सक्षम बनाते हैं।

बैठक में मुख्य सचिव के साथ एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के कन्ट्री डायरेक्टर मधुसूदन प्रसाद, प्रिन्सिपल इन्वेस्टमेंट ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट हरि भास्कर, इन्वेस्टमेंट ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट प्रत्यूष मिश्रा, अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button