उत्तर प्रदेशलखनऊ

वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिश्नर और जीडीए के अवर अभियंता निलंबित

  • भ्रष्टाचार के आरोप में दोनों पर मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचारियों पर एक बार फिर डंडा चलाया है। उन्होंने मंगलवार को असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) वाणिज्यकर सचल दल, इकाई बस्ती को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस प्रकरण की जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर (ई) गोरखपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

इसके साथ ही एक अभियंता के खिलाफ भी मुख्यमंत्री योगी ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिला इमारत अवैध रूप से निर्मित किये जाने के प्रकरण में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के संबंधित अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button