उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी विधानभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां विधानभवन के गेट के पास एक दंपति ने सोमवार को आत्मदाह करने की कोशिश की है। हालांकि, विधानभवन  के पास मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दंपति को खुद को आग लगाने से रोक लिया। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर के रख दिया है। आइए जानते हैं आखिर दंपति ने क्यों खुद की जान देने की कोशिश की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 56 वर्षीय राकेश दुबे और उनकी पत्नी 54 वर्षीय निर्मला सोमवार को ज्वलनशील पदार्थ लेकर विधानभवन के गेट संख्या पांच के पास पहुंचे। यहां पर दोनों ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें खुद को आग लगाने से रोक लिया। जानकारी के मुताबिक, दंपति कानपुर के बिल्हौर स्थित मान निवादा के रहने वाले हैं।

क्यों किया आत्मदाह का प्रयास?

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दंपति की लापता है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर दंपति ने विधान भवन के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1) (अपहरण या अपहरण) के तहत पंजीकृत किया गया था और बाद में संशोधित किया गया था। कानपुर पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

कानूनी कार्यवाही जारी

सुरक्षाकर्मियों ने दंपति को खुद को आग लगाने से रोक लिया नहीं तो यहां कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद जानकारी सामने आई है कि दंपति को  हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया है। यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button