उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिनेमा के माध्यम से भारत की संस्कृति और परम्पराओं को विकृत करने का षड्यंत्र रचा गया: अतुल गंगवार

  • कार्यशाला में युवाओं ने सीखा फिल्म बनाने का कौशल

लखनऊ। स्वतंत्रता के बाद देश के निर्माण में भारतीय सिनेमा की जो भूमिका होनी चाहिए थी, वह सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित रह गई। देश विरोधी शक्तियों ने सिनेमा के माध्यम से भारत की संस्कृति और परम्पराओं को विकृत करने का षड्यंत्र रचा गया, इसे समझने की आवश्यकता है। हमें ऐसा राष्ट्रीय और संस्कारक्षम सिनेमा बनाना होगा, जो युवा पीढ़ी को प्रेरित कर सकें, यही भारतीय चित्र साधना का लक्ष्य है। यह बातें मुख्य अतिथि भारतीय चित्र साधना के अखिल भारतीय सचिव अतुल गंगवार ने सरस्वती कुंज, निराला नगर आयोजित दो दिवसीय फिल्म कार्यशाला के उदघाटन समारोह में कही।

अतुल गंगवार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ पहले दिन सम्पन्न सभी सत्रों को लेकर परिचर्चा की। यह कायर्शाला भारतीय चित्र साधना और प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र ने संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन प्रथम सत्र में महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र के प्राध्यापक डॉ. यशार्थ मंजुल ने फिल्म प्रोडक्शन के आइडिया से फाइनल प्रोडक्ट के निर्माण तक, तमाम विषयों पर प्रशिक्षार्थियों के साथ चर्चा की। द्वितीय सत्र में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. गोविंद पांडेय ने फिल्म की ग्रामर (कैमरे की तकनीक व शॉट्स, शूटिंग का फॉर्मेट आदि) पर व्याख्यान दिया।

तृतीय सत्र में लखनऊ के प्रसिद्ध रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया ने रंगमंच और अभिनय से संबन्धित सभी विषयों पर चर्चा की। युवा फिल्मकारों को एक नॉवेल पर आधारित एक चर्चित फिल्म दिखाई गई, साथ ही उस फिल्म से जुड़े सभी तत्वों पर संक्षिप्त चर्चा की गई। कार्यशाला के उदघाटन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह और विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यशाला की भूमिका अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने रखी। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक और कार्यशाला के संयोजक अरुण कुमार त्रिवेदी ने कराया। इस फिल्म कार्यशाला में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर आदि से लगभग युवा फिल्मकार और प्रोफेसर सहित कई लोग शामिल हुए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button