उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के मैंगो पैक हाउस में पकेंगे केले…मिलेगा बाजार, फिलहाल नहीं लिया जाएगा किसानों से शुल्क

लखनऊ: रहमान खेड़ा में संचालित मंडी परिषद के मैंगो पैक हाउस में अब केला भी पकाया जाएगा। यहां किसानों को केला बिक्री के लिए बाजार भी मिलेगा। लखनऊ व आसपास के किसान पैक हाउस में केला लाएंगे। यहां बिना शुल्क तीन से चार दिन में कोल्ड रूम में राइपनिंग यानी पकाकर दिया जाएगा।

पैक हाउस में केला पकाने की शुरुआत शुक्रवार से कर दी है। लखनऊ व आसपास जिलों के किसानों ने 10 टन केला पकाने के लिए रखा है। पैक हाउस शुरुआती दौर में किसानों से सिर्फ बिजली का खर्च लेगा। जिले में यह सुविधा अब तक न होने की वजह से किसान अन्य उपाय व संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस नई सुविधा से उन्हें फायदा और बचत होगी।

साथ ही आम के सीजन में दो माह संचालित होने वाला पैक हाउस अन्य सीजन में काम करने से मंडी परिषद को फायदा होगा। क्योंकि आम का सीजन जाने के बाद हर माह किराया व बिजली समेत लाखों रुपये खर्च होता है। अब इन्हीं मशीनों, उपकरण और संसाधन का केला में इस्तेमाल करेंगे।

ढूंढ रहे गैर प्रांतों में बाजार, अगले वर्ष से निर्यात

पैक हाउस अभी किसानों का केला पकाकर उन्हें देगा, जिसकी बिक्री किसान स्वयं करेंगे। इसी के साथ पैक हाउस खुद गैर प्रांतों में केला की बिक्री करने का बाजार ढूंढ रहा है। इससे पैक हाउस की क्षमता बढ़ेगी और बराबर संचालन होगा। किसानों को भी सीधा फायदा होगा। यदि सफल हुए तो अगले वर्ष आम की तरह केला का निर्यातकों को प्रोत्साहित करके निर्यात भी किया जाएगा।

पैक हाउस की क्षमता
  • – अभी क्षमता 20 टन
  • – 40 टन तक बढ़ाएंगे

पैक हाउस में सिर्फ किसानों का केला पकाकर देंगे जो स्वयं बिक्री करेंगे, लेकिन इसमें वृद्धि करने के लिए गैर प्रांतों में बाजार तलाश रहे हैं। इससे कि किसानों को भी फायदा हो सके। इसके अलावा निर्यातकों के माध्यम से केले का निर्यात भी करेंगे।- अमित अग्रवाल, संचालक, मैंगो पैक हाउस।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button