उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांदा के खान अधिकारी निलंबित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने एवं पदीय दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करने पर बांदा जिले के खान अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से खनन निदेशक डॉ रोशन जैकब अभियान चलाकर जांच कर रहे हैं। बांदा में भी अनिमितता पाई गयी थी। पट्टाधारक निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन करते पाए गए थे। इसकी जांच चल रही थी।

बांदा के जिलाधिकारी को इसकी निगरानी करने और खान अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। खान अधिकारी आरोपित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांदा के खान अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button