उत्तर प्रदेशप्रयागराज

“नवयुग स्मार्ट मिनी सिटी” में पीडीए स्वीकृत प्लॉटस का हुआ भूमि पूजन

  • 12.5 एकड़ में फैली की एकीकृत हाउसिंग सोसायटी  रेरा रेजिस्टर्ड और प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा एप्रूव्ड है

प्रयागराज। प्रयागराज के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक एनएमबीपीएल, ने अपने टाउनशिप, “नवयुग स्मार्ट मिनी सिटी” जो की प्रयागराज में एक अधिकृत टाउनशिप है,में भूखंडों का हस्तांतरण शुरू कर दिया है। कुछ फ्लैटस पहले से ही हैंडओवर कर दिए गए हैं जहां परिवार रह रहे है। ये टाउनशिप रेरा में पंजीकृत है और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार विकसित की  जा रही है  जिसमें क्लब हाउस, व्यावसायिक परिसर, 24×7 घंटे सुरक्षा, स्कूल, शॉपिंग सेंटर, और अन्य  मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना शहर के बीचों -बीच, विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस और आधुनिक सरंचना के अनुरूप है।

नवयुग शहर के प्रमुख स्थानों के सुगमता से कनेक्टेड है जैसे कि वायु सेना का गोल्फ कोर्स, प्रस्तावित रिंग रोड और मेट्रो शामिल हैं।  नवरात्रि के दौरान 11 प्लॉट मालिकों ने भूमिपूजन किया और जल्द ही उनके सपनों के घर का निर्माण शुरू हो जाएगा। एनएमबीपीएल के डीजीएम प्रभात सिन्हा ने कहा, “नवयुग स्मार्ट सिटी हमारी नवीनतम और सबसे आधुनिक परियोजना है, जो न केवल  स्थानीय प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार विकसित की जा रही है , बल्कि इसमें स्मार्ट सिटी  की विशेषताएं भी शामिल हैं। आधुनिक तकनीकी से बनी यह परियोजना निवासियों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के साथ साथ उसे अतिआधुनिक सुविधायें भी प्रदान करेगी।

एनएमबीपीएल (न्यू मॉडर्न बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड) ने कई शहर और प्रदेश में आवासीय विकास और व्यावसायिक परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया है।  ये विकास उच्च श्रेणी की सुविधाओं  के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन शैली कि सभी जरूरतों को भी पूरा करते हैं।  सबसे खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को शुरू से लेकर अंत तक हमने ही डेवेलोप किया है जैसे कि भूमि के अधिग्रहण से लेकर मुद्रीकरण, लाइसेंसिंग, लॉन्च, निर्माण, व्यापार, वितरण और बिक्री के बाद वहां कि देखभाल सभी हमारे नियंत्रण में है ताकि यहाँ के निवासियों को किसी भी तरह कि कोई भी परेशानी न हो।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button